Connect with us

गाजीपुर

जितेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। देशभर में शहीदों की याद में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के तहत मंगलवार को मरदह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष धनंजय ओझा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत मरदह हाईवे स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर से हुई, जो पूरे मरदह बाजार से होते हुए माता तपेश्वरी इंटर कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुई।

यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए और दिलों में शहीदों के प्रति सम्मान व ‘जय हिंद’ के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे बाजार का माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस यात्रा की खास बात यह रही कि सबसे आगे जेसीबी पर तिरंगा झंडा बांधकर चलाया जा रहा था, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था।

Loading...

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह तिरंगा हजारों अमर शहीदों के बलिदानों के बाद हमें मिला है और इसका सम्मान हम कभी नहीं भूल सकते। यह सम्मान हमेशा बना रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डिम्पल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री धनंजय चौबे, जसवंत सिंह, मनोज चौबे, योगेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान, श्रीकांत सिंह, कन्हैया राजभर समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page