Connect with us

गाजीपुर

देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

गाजीपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सादात पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना सादात पुलिस ने मरदापुर मोड़ से अक्कू राम नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल.315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्र की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त अक्कू राम पुत्र लक्ष्मण राम निवासी सरैया, थाना सादात, गाजीपुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें वर्ष 2021 से लेकर 2025 तक दर्ज कई संगीन धाराएं शामिल हैं, जिनमें धारा 302, 436, 420, 467, 468, 471, 3/25 आर्म्स एक्ट प्रमुख हैं।

फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यह गिरफ्तारी एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page