बलिया
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बलिया इकाई में संपन्न हुआ शपथग्रहण और महिला सम्मान समारोह

बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की जिला इकाई बलिया में एक गरिमामय कार्यक्रम के अंतर्गत नव नियुक्त महिला पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह समारोह महिला जिला अध्यक्ष विजया वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू जगदीश सिंह संगठन की निरंतर प्रगति से अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए।
इस दौरान उन्होंने अशोक चौहान को बलिया इकाई का प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया। शपथ लेने वालों में डॉ. प्रियंका सिंह, बिना शुक्ला, ज्योति देवी, सत्य प्रकाश पांडे और अर्चना सिंह सहित कई सदस्य शामिल रहे।
समारोह की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय संरक्षक मंडल के प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी पंडित गिरीश मिश्रा ने निभाई।
इस कार्यक्रम में पत्रकार सकीना खातून ने अपने विचारों के माध्यम से महिला पत्रकारों की पीड़ा और चुनौतियों को संवेदनशीलता के साथ सामने रखा, जिससे समारोह का माहौल भावनात्मक हो गया।अजय कुमार उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में महिला सशक्तिकरण और पत्रकारिता में उनकी बढ़ती भूमिका को लेकर दृढ़ समर्थन व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जैसे पुरुष पत्रकारिता में कुलदीप नैयर एक मजबूत स्तंभ हैं, वैसे ही महिला पत्रकारिता में लवलीन सिंह की उपेक्षा नहीं की जा सकती।कार्यक्रम के अंत में अजय कुमार उपाध्याय ने समारोह के समापन की घोषणा करते हुए सभी अतिथियों को सादर भोजन के लिए आमंत्रित किया।