Connect with us

वाराणसी

कोतवाली थाने में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोतवाली थाना परिसर में शुक्रवार को एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान पूजा यादव के रूप में हुई है। वह अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ थाने पहुंची थी। दरअसल, पूजा का गांव के युवक रोशन यादव से प्रेम संबंध था। रोशन का एक अन्य युवती से भी अफेयर चल रहा था। इसी युवती ने तीन दिन पहले महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

शुक्रवार को कोतवाली में पंचायत के दौरान पुलिस ने पूजा को समझौता न करने पर केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। यह सुनकर पूजा ने थाने परिसर में ही जहर खा लिया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा भी साथ था। पूजा की शादी 2020 में भगवानपुर में हुई थी। उसका पति नासिक में फल का कारोबार करता है।

पुलिस ने प्रेमी रोशन यादव को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, ADCP महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव और ACP कोतवाली प्रज्ञा पाठक मौके पर पहुंचीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page