Connect with us

वाराणसी

कूरियर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। जनपद के चितईपुर थाना क्षेत्र में कूरियर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने वाला बदमाश रैपुरिया घाट पर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। एसओजी और चितईपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार बदमाश की पहचान कछवां क्षेत्र के रहने वाले विनीत तिवारी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, घटना सुसुवाही के नासिरपुर प्रज्ञापुरम कॉलोनी में मंगलवार की रात में हुई थी। बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले विकास तिवारी (27 वर्ष) का सुसुवाही स्थित प्रज्ञापुरम कॉलोनी में कूरियर कंपनी का गोदाम है। विकास ने पुलिस को बताया कि वह रात के समय गोदाम में थे। तभी एक युवक पहुंचा और नौकरी मांगने लगा तो मैंने वैकेंसी नहीं होने की बात कहकर उसे कल बुलाया। इसके बाद वह युवक चला गया। लगभग आधे घंटे बाद 10.30 बजे दोबारा गोदाम पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली दाहिने नाक को छूते हुए निकल गई। फायरिंग के बाद बदमाश मोबाइल लूटकर पैदल ही भाग निकला।

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपी युवक की पहचान की गई। पुलिस की छह टीमें गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे समुचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa