Connect with us

गाजीपुर

तेज सिंह ट्रेनिंग सेंटर में ड्राइविंग लाइसेंस पास कराने के लिए मांगी जा रही मोटी रकम

Published

on

Loading...
Loading...

बिना रिश्वत नहीं बन रहा लाइसेंस

सेवराई (गाजीपुर)। जिले के अंधऊ स्थित तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग सेंटर में ड्राइविंग लाइसेंस पास कराने के नाम पर मोटी रकम वसूले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा करता है, तो उसे तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग सेंटर जाकर फाइल जमा करनी पड़ती है। फाइल जमा करने के बाद ही उसे पास जारी किया जाता है।

पास मिलने के बाद ही व्यक्ति को गेट के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाती है, जहां उसे कार दी जाती है और ट्रैक पर गाड़ी चलानी होती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि चाहे कोई भी अनुभवी चालक क्यों न हो, यदि उसने तय की गई रिश्वत नहीं दी तो उसे फेल कर वापस भेज दिया जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया अवैध वसूली और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। प्रशिक्षुओं ने प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page