Connect with us

राज्य-राजधानी

हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी चर्चित मॉडल शीतल की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव खांडा के समीप रिलायंस नहर से बरामद हुआ है।

पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश या पेशेवर दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शीतल हाल ही में पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। रविवार (15 जून) को ही उसकी बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोमवार (16 जून) को जब शव मिला, तब पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और शव की पहचान करवाई गई।

Advertisement

शीतल हरियाणवी गीतों की दुनिया में एक उभरता हुआ नाम थी और सोशल मीडिया पर भी उसकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। इस दर्दनाक घटना ने इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के चलते पुलिस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page