Connect with us

गाजीपुर

प्रेमी संग दुल्हन फरार, दूल्हे ने बतायी आपबीती

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्हन के पिता ने दर्ज करायी शिकायत

गाजीपुर। जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा इनवा ग्राम में 3 जून को शादी के बाद दुल्हन फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भुडकुड़ा थाना अंतर्गत गोरसरा गांव से बारात आयी थी, जहां सुदामा राम के घर पर विवाह की सारी रस्में पूरी कर शादी संपन्न हुई। अगली सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा करके ले जा रहा था, तभी रास्ते में एक युवक ने बाइक से आकर दूल्हे की कार को रोका और कहा कि दुल्हन की माँ की तबियत खराब है, इसलिए उसे मिलाकर लेकर आता हूँ।

दूल्हे की कार से उतरते ही दुल्हन बाइक पर बैठकर फरार हो गयी। दूल्हे ने काफी इंतजार किया, लेकिन दुल्हन वापस नहीं आयी। परेशान होकर दूल्हे और उसके परिवार वाले ससुराल लौट आये। दुल्हन के पिता सुदामा राम ने ग्राम के जितेंद्र चौहान के खिलाफ बहका-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है।

दूल्हे ने बताया कि उसके द्वारा करीब 2 लाख रूपये के गहने शादी में चढ़ाए गए थे, जिसे दुल्हन ने पहने थे और अब वो उन्हें लेकर फरार हो गयी है। इधर घटना के बाद दुल्हन के पिता सुदामा राम ने थाने में गांव निवासी जितेंद्र चौहान के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि दुल्हन का प्रेमी शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है। भुडकुड़ा थाना अधीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच तेजी से जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page