Connect with us

Uncategorized

गंगा दशहरा पर दोहरीघाट में श्रद्धा और आस्था का उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)। उत्तर वाहिनी मां सरयू के पावन तट पर गंगा दशहरा के पर्व को लेकर भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे और पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक माहौल में पूरे क्षेत्र की फिजा भक्तिमय हो गई।श्रद्धालुओं ने व्रत, उपवास और पूजन के साथ मां सरयू की आराधना की। महिलाओं ने पूजा की थाल सजाकर जल में पुष्प अर्पित किए और आरती की।

लोगों ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा दान कर सेवा भाव प्रकट किया।प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधा की पूरी व्यवस्था की गई थी। घाटों पर पुलिस बल और राहत दल तैनात रहे, वहीं नावों पर गोताखोर सतर्कता से निगरानी करते रहे।

Loading...

नगर पंचायत ने साफ-सफाई और पेयजल की बेहतर व्यवस्था की थी।उत्तर वाहिनी सरयू में गंगा दशहरा के दिन स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। दोहरीघाट का यह पवित्र स्थल इस अवसर पर श्रद्धा का केंद्र बना रहा, जहां लोगों ने परिवार की सुख-शांति और कल्याण की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page