Connect with us

Uncategorized

प्रकृति सुरक्षा से ही संभव है मानव जीवन की रक्षा : डॉ संजय सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

शारदा नारायण हॉस्पिटल में पर्यावरण दिवस पर जन-जागरूकता और पौध वितरण कार्यक्रम

मऊ। तेजी से बदलते मौसम के कारण मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। असामान्य गर्मी, बरसात और सर्दी के समय में हो रहे बदलाव चिंता का विषय बन चुके हैं। ऐसे में प्रकृति की रक्षा और संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। प्रत्येक नागरिक को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए ताकि वह एक मजबूत वृक्ष बन सके। जनसंख्या वृद्धि और घटते प्राकृतिक संसाधनों के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है, और इसके लिए धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प जरूरी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ संजय सिंह ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस कार्य को एक जन आंदोलन का रूप दें। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।

उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली के कारण प्रकृति से दूरी बढ़ी है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है।कार्यक्रम के दौरान न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सुदीप चौधरी और चेस्ट फिजिशियन डॉ शमशाद अहमद ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर 25 लोगों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात पहसा गड़वा स्थित शारदा नारायण नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल साइंसेज स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ संजय सिंह ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page