Connect with us

चन्दौली

राजवाहा में पानी न छोड़े जाने से धान की नर्सरी और पशुओं के चारे पर संकट

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। राजवाहा में पानी न छोड़े जाने के कारण किसान न तो धान की नर्सरी डाल पा रहे हैं और न ही पशुओं के चारे के लिए ढैचा बो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि जब पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तब सिंचाई विभाग पानी नहीं देता, जिससे खेती पिछड़ रही है। किसानों ने जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है।

आपको बता दें कि सकलडीहा राजवाहा से सैकड़ों गांवों के हजारों किसान खेती करते हैं। इसके साथ ही इससे दर्जनों माइनर नहरें भी निकली हुई हैं। किसान बच्चा सिंह, राजेंद्र सिंह, धनश्याम सिंह और रामाश्रय सिंह का कहना है कि इस समय धान की नर्सरी लगाई जानी चाहिए, ताकि समय से धान की रोपाई की जा सके, लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण अब तक राजवाहा में पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे धान की नर्सरी पिछड़ रही है।

साधन-संपन्न किसान तो निजी ट्यूबवेल से नर्सरी डाल ले रहे हैं, लेकिन छोटे और मझोले किसान इससे वंचित हैं। पशुओं के चारे के लिए ढैचा भी नहीं लगाया जा सका है। किसानों ने आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द राजवाहा में पानी नहीं छोड़ा गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

इस संबंध में जेई इन्द्रबहादुर यादव का कहना है कि गंगा नदी में पानी कम होने के कारण पंप नहीं चल पा रहा है। जैसे ही पानी का स्तर बढ़ेगा, पंप चालू कर दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page