Connect with us

चन्दौली

चंदौली में कृषि संकल्प अभियान शुरू, गांव-गांव जाकर किसानों को दी जा रही तकनीकी जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

कृषि विभाग, केवीके और सब्जी अनुसंधान संस्थान की संयुक्त पहल से ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का प्रसार

चंदौली। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त के आदेश के क्रम में, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की संयुक्त टीम द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन दिनांक 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक जनपद के विभिन्न ग्रामों में किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत तीन टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन नौ ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, फसल बीमा आदि से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान कर रही हैं। इन टीमों में कृषि विभाग के कर्मचारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक सम्मिलित हैं।

Advertisement

संयुक्त टीम द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं, नवीनतम तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी जा रही है, साथ ही किसानों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इसके अलावा, संबंधित कीट एवं रोगों से बचाव हेतु उपचार के उपाय भी बताए जा रहे हैं।

रविवार को यह अभियान विकास खंड चंदौली के ग्राम बनौली कला में विंध्याचल मंडल से आए नोडल अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में चलाया गया। इसी क्रम में विकास खंड चहनियां के ग्राम प्रभुपुर, सराय रसूलपुर, खोनपुर एवं विकास खंड चकिया के ग्राम तिलौरी, अमरा उत्तरी, भीष्मपुर में भी अभियान संचालित किया गया।

गठित संयुक्त टीम द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के वैज्ञानिक डॉ. अभय दीप गौतम एवं डॉ. रितेश गंगवार ने धान में प्रजाति प्रतिस्थापन हेतु नई प्रजातियों की जानकारी दी। वहीं आईआईवीआर के वैज्ञानिक डॉ. टी. चौबे ने सब्जियों की उन्नत किस्मों तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में जानकारी प्रदान की।

साथ ही कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का ई-केवाईसी, भूमि अंकन एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी भी किसानों को दी गई।

Advertisement

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक चंदौली श्री भीमसेन, केवीके प्रमुख डॉ. एन. रघुवंशी, ग्राम प्रधानगण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page