Connect with us

बड़ी खबरें

CM केजरीवाल का ऐलान, सरकारी दफ्तरों में अब नहीं लगेगी नेताओं की तस्वीर

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह को शुरू हुए आज (मंगलवार) तीसरा दिन है, इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘आज सभी देश और दिल्लीवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। पिछले 2 साल से देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। देश में अभी तीसरी लहर चल रही है लेकिन दिल्ली में ये 5वीं लहर है और सबसे ज्यादा कोरोना की मार दिल्ली वालों ने झेला है।’

अपने भाषण में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे फ्रंट वॉरियर्स और डॉक्टरों की तारीफ की और शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के लोग,ऑफिसर,डॉक्टर ने जिस धैर्य के साथ इस महामारी का सामना किया है वो काबिले तारीफ है। ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैलती है लेकिन हल्के लक्षण हैं। 13 जनवरी को करीब 29,000 केस आए थे और दूसरी लहर में भी लगभग इतने केस थे। 29,000 केस के समय हमारे 2,500 से 3,000 बेड भरे थे।’

Loading...

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘दिल्ली में 100 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है और 82 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी गई है। मुझे लगता है ये पूरे देश और दुनिया में एक रिकॉर्ड है। बूस्टर डोज भी बहुत तेजी से लग रही है। हम जल्द ही कोरोना प्रतिबंधों हटाएंगे।’ कार्यक्रम के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘आज मैं ऐलान करता हूं कि दिल्ली सरकार के सभी ऑफिस में बाबा साहब अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। हम नेताओं और मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page