गोरखपुर
पत्रकारों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन
क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
गोलाबाजार, गोरखपुर। क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद गोरखपुर की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को खजनी क्षेत्र के बारी बन्दुवारी गांव स्थित वरिष्ठ पत्रकार राम आशीष त्रिपाठी के आवास पर हुई। बैठक में संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के साथ पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ पत्रकारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए। पत्रकारों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और अन्य लाभों की जानकारी देने तथा पात्र पत्रकारों को उनका लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने पर भी विचार किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार, आपसी समन्वय बढ़ाना और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से अधिकारियों तक पहुंचाना रहा। सदस्यों ने संगठन को सक्रिय बनाने और पत्रकार हित में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राम आशीष त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर ललित मोहन तिवारी, बृजनाथ तिवारी, राकेश शर्मा, पद्माकर मिश्रा, मोहम्मद सलीम अख्तर, राजेश दीक्षित, मनोज कुमार और नौशाद खान समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
