Connect with us

बड़ी खबरें

IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लखनऊ-बैंगलोर मुकाबला रद्द

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते शुक्रवार शाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला भी रद्द कर दिया गया।

दोनों टीमों के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके थे, लेकिन हालात को देखते हुए बीसीसीआई ने यह बड़ा फैसला लिया। इससे पहले आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार को संकेत दिए थे कि टूर्नामेंट जारी रहेगा, मगर बदली परिस्थितियों में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट रोकने का ऐलान किया।

अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके थे और फाइनल सहित कुल 16 मैच शेष थे। आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना था, लेकिन अब वह भी टल गया है।

बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि युद्ध जैसे हालात में क्रिकेट खेलना उचित नहीं है। इस निर्णय के साथ ही भारत की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को प्राथमिकता दी गई है। उधर, पीसीबी ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया है।

Advertisement

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से सोशल मीडिया अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि भारत हर स्थिति में विजयी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page