Connect with us

मिर्ज़ापुर

पड़री ब्लॉक में अवैध स्कूल-मदरसा बंद, संचालकों में मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

पड़री (मिर्जापुर)। जनपद के पहाड़ी क्षेत्र में बगैर मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों पर खंड शिक्षा अधिकारी फराह रइस की सख्ती देखने को मिल रही है। शनिवार को पुतरिहां में एक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल और गोपालपुर में संचालित एक अवैध मदरसे को बंद कर दिया गया।

संबंधित संस्थानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।खंड शिक्षा अधिकारी फराह रइस ने बताया कि यह कार्रवाई शासन और बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर की जा रही है। बिना मान्यता के स्कूल चलाना कानूनन अपराध है और इससे बच्चों के भविष्य पर विपरीत असर पड़ता है।

Loading...

इस कार्रवाई से बगैर मान्यता वाले स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है और कई अब मान्यता की प्रक्रिया में जुट गए हैं। क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन आगे भी इसी प्रकार की छापेमारी जारी रखेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page