Connect with us

वाराणसी

नावड जी का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति : डॉ अशोक कुमार सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । काशी के मूर्धन्य पत्रकार और आज हिंदी दैनिक के कार्यकारी संपादक चक्रवर्ती गणपति नावड का शनिवार को उनके गायघाट स्थित आवास पर 84 साल की आयु में निधन हो गया । वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे । एक पैर से विकलांग होने के बावजूद उन्होंने जनवार्ता हिंदी दैनिक के अलावा बिहार और आज हिंदी दैनिक के झारखंड संस्करण तथा वाराणसी के आज हिंदी दैनिक के कार्यकारी संपादक के रूप में पिछले पांच दशक से अधिक समय तक कार्य किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा नगद धनराशि से पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया था ।

Loading...

वह वाकई सम्मान के हकदार थे उनके निधन से काशी की पत्रकारिता में क्षति हुई है, जिसकी भरपाई दशकों तक नहीं की जा सकती । सिंह मेडिकल सर्जिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक और जीवनदीप शिक्षक समूह के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह तथा जीवनदीप के संबद्धता निदेशक शैलेश त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और गाजीपुर के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ राकेश त्रिवेदी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और परिवार को यह दारुण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page