Connect with us

वाराणसी

दहेज हत्या मामले में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव में दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय नेहा सिंह के रूप में हुई है, जो बीते शुक्रवार को अपने घर में पंखे से लटकी हुई मिली थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं दिए जाने के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

नेहा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अभिषेक सिंह, ससुर परमानंद (पूर्व प्रधान) और सास रीता देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

रोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page