Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में दो दिन बंद रहेंगे सभी स्‍कूल, D M ने जारी कि‍या आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। D M कौशल राज शर्मा ने आगामी गुरुवार और शुक्रवार को जि‍ले के सभी स्‍कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दि‍या है।

D M ने जि‍ला विद्यालय नि‍रीक्षक और जि‍ला बेसि‍क शि‍क्षा अधि‍कारी को प्रेषि‍त आदेश में कहा है कि‍ मौसम वि‍भाग द्वारा आगामी तीन चार दि‍नों तक भीषण शीतलहर की चेतावनी दी गयी है। इसके कारण दि‍न के तापमान में अत्‍यधि‍क गि‍रावट की संभावना है।

भीषण शीतलहर को देखते हुए आगामी गुरुवार और शुक्रवार को जि‍ले में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्‍कूलों एवं यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालि‍त समस्‍त वि‍द्यलयों को बंद कि‍या जाता है।

बताते चले कि आगामी गुरुवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भी दौरा है।

D M की ओर से जारी आदेश पत्र

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page