Connect with us

मऊ

बिजली विभाग की मनमानी पर भड़की मार्क्सवादी पार्टी

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। बिजली विभाग की अनियमितताओं के खिलाफ मार्क्सवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाना उपभोक्ताओं का शोषण करने का एक नया तरीका है।

बिजली विभाग जानबूझकर उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए नए-नए तरीके अपनाता जा रहा है।आए दिन जांच के नाम पर किसी के भी घर में घुसकर लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

संगठन के जिला मंत्री अब्दुल अज़ीम खा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार और ऊर्जा मंत्री की नीतियों से किसान, मजदूर, बुनकर और छात्र सभी परेशान हैं। किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं और स्मार्ट मीटर के जरिए आम उपभोक्ताओं का शोषण बढ़ता जा रहा है।

इसी को लेकर आज सड़कों पर उतरकर राष्ट्रपति महोदया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन दिया गया है।ज्ञापन में मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर लगाने की व्यवस्था को तत्काल खत्म करने, बिजली दरों को स्थिर करने, ओवरलोड के नाम पर किए जा रहे शोषण को बंद करने, बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने और मकान मालिक की अनुमति के बिना घर में प्रवेश को अपराध घोषित करने जैसी मांगें शामिल थीं।

Advertisement

इस मौके पर शिवा कांत मिश्र, वीरेंद्र कुमार, कैलाश चौहान, दीनानाथ मौर्य, झांगूर चौहान, परशुराम, सुदर्शन कुमार, श्रवण कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page