Connect with us

मऊ

स्कूल वैन की टक्कर से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी कस्बे में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। आजाद पब्लिक स्कूल के सामने एक स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला और उसके नाती-नातिनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

दुबारी कस्बे की रहने वाली 65 वर्षीय सुरतिया देवी पत्नी मुटूर कनौजिया अपने नाती कौशल कन्नौजिया और 12 वर्षीय नातिनी काजल के साथ बाइक से दवा लेने मधुबन जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक आजाद पब्लिक स्कूल के पास पहुंची, सामने से आ रही एक स्कूल वैन ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे के बाद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान सुरतिया देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page