Connect with us

ब्लॉग्स

25 दिसंबर को ही क्यों मनातें हैं क्रिसमस ? पढ़ें रोचक कहानी

Published

on

Loading...
Loading...

ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार,  25 दिसंबर को भगवान यीशु यानि जीसस क्राइस्ट का जन्म  बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था | जूलियस अफ्रीकानस ने 221 ई. में पहली बार 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट का जन्म दिवस मनाने का फैसला लिया था | तब से लेकर अभी तक 25 दिसंबर को देश-दुनिया में क्रिसमस डे के नाम से मनाया जाता है | एक चर्चित धारणा यह भी है कि जीजस क्राइस्ट की मां यानी कि मैरी 25 मार्च को गर्भवती हुई थी | इसके 9 महीने बाद , 25 दिसंबर को इस दुनिया में यीशु ने अपना पहला कदम रखा |

क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्यौहार होता है जो हर साल 25 दिसंबर को बड़ी धूम-धाम से पूरे देश तथा विश्व में मनाया जाता है | गिरजाघरों में क्रिसमस बेल की गूंज,  लाइटिंग और विभिन्न तरह की आकर्षक सजावट नज़र आती है | ईसाई धर्म के लोग इस दिन अपने घरों में विभिन्न तरीके के स्वादिष्ट केक बनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं | चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं और एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर विश करते हैं |

Loading...

क्यूँ बोलते हैं Merry Christmas ?

Merry शब्द को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि यीशु की माॅं का नाम मरियम था जिन्हें ‘Merry’ के नाम से भी जाना जाता है | यीशु के जन्मदिन को मनाते हुए जब हैप्पी की बजाय मैरी शब्द बोला जाता है तो इस शब्द से थोड़ी भावनाएं जुड़ जाती हैं | इसलिए लोग Happy Christmas की बजाय Merry Christmas बोलते हैं

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page