Connect with us

भदोही

रसोइयों का मानदेय बढ़ा, भदोही की 2890 रसोइयों में खुशी की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

2 हजार से बढ़कर 3 हजार रुपये हुआ प्रतिमाह मानदेय, कैशलेस इलाज समेत कई सुविधाओं का लाभ

भदोही, 23 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। अब रसोइयों को 2,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से भदोही जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में खुशी का माहौल है।

आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम

सरकार के इस फैसले से रसोइयों को हर महीने एक हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि जनपद की कुल 2890 रसोइया सरकार के इस निर्णय से लाभान्वित होंगी। रसोइयों ने इसे अपने आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

सरकार ने रसोइयों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए 5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये तथा ग्लव्स के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। इन सुविधाओं से रसोइयों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और कार्य के दौरान आवश्यक संसाधनों में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने समझा हमारा दर्द : सीता

कंपोजिट विद्यालय वहीदा नगर की रसोइया श्रीमती सीता ने कहा कि मानदेय बढ़ने के साथ पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों की मेहनत और जरूरतों को समझते हुए यह फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया।

Advertisement

गरीब परिवारों के लिए मायने रखती है अतिरिक्त राशि

कंपोजिट विद्यालय खेंमईपूर की रसोइया कामराज ने कहा कि हर महीने मिलने वाली अतिरिक्त एक हजार रुपये की राशि गरीब परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों की पढ़ाई और घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार के इस कदम को रसोइयों के हित में सराहनीय बताया।

परिवार की जरूरतें पूरी करने में मिलेगी सहूलियत

कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर की रसोइया श्रीमती राधा ने कहा कि मानदेय बढ़ने से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कुछ और सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रसोइयों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की भी चिंता की है। राधा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी रसोइया बहनें इस फैसले से बेहद खुश हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page