Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता, चेकिंग में तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम वीरपुर स्थित चकभागो नहर पुलिया के पास कार्रवाई की।

.315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को सुबह करीब 6:12 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश चौधरी पुत्र जयप्रकाश चौधरी, निवासी ग्राम शेरपुर कलां, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना भांवरकोल में मुकदमा अपराध संख्या 179/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के साथ कांस्टेबल अध्ययन गांधी और कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page