Connect with us

पूर्वांचल

24 घंटे बाद एंबुलेंस से घर आया इलेक्ट्रिशियन का शव

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – अब्दुल वाहिद

भदोही। बिहार के बहादुरगंज-अररिया में कार्यदाई संस्था ग्रील के अधीन कार्यरत इलेक्ट्रिशियन राहुल यादव 24 वर्ष निवासी ऊंज मुंगरहा का शव दूसरे दिन पैतृक घर पहुंचने पर परिजनों का करूणक्रंदन गांववासियों को मर्माहत कर दिया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर किया जा सका।

Loading...

रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि परिवार के एकमात्र सहारा रहे राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। जीविकोपाजर्न के लिए वह बतौर इलेक्ट्रिशियन प्रमुख कार्यदाई संस्था ग्रील के अधीन बहादुरगंज-अररिया बिहार में कार्यरत भी था। सोमवार को दोपहर ब्रिज पर लाइट लगाते समय अज्ञात वाहन के धक्का मार देने से गिर कर घायल हो गया था। सूचना पर कार्यदाई संस्था के अन्य कर्मचारी एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

बिहार पुलिस ने पचंनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए दूसरे दिन शव को घर भेजवाया। संस्था प्रबंधक अभिषेक मिश्रा ने कहा कि मामले की तहरीर पर बिहार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page