Connect with us

वाराणसी

100008 बेलपत्र चढ़कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की हुई कामना

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 73 किलो के एक लड्डू का चढ़ा प्रसाद

73 ब्राह्मणों ने 73 कलश से जल चढ़कर 73 कमल से की विधिवत्त पूजा

हवन पूजन में शामिल हुए शहर के सभी मंत्री,विधायक और जनप्रतिनिधि

यशस्वी प्रधानमंत्री एवं अपने सांसद नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ से की कामना

मंत्रीत्रय अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल व दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अभिषेक, हवन एवं दर्शन पूजन किया

Advertisement

डॉ नीलकंठ तिवारी ने दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

        वाराणसी। जी20 के सफलतम आयोजन के प्रणेता, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के मूलमंत्र के अनुरूप
‘वन वर्ल्ड-वन फैमिली-वन फ्यूचर’ के लिए ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास’ हेतु सम्पूर्ण विश्व का आह्वान करने वाले, ग्लोबल लीडर,
मिशन चन्द्रयान-3.0 के प्रेरणास्रोत, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पी, सभी के मार्गदर्शक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं अपने सांसद नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ से कामना की है।
       रविवार को उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह ने प्रातः काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अभिषेक, हवन एवं दर्शन पूजन कर यशस्वी प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु कामना की।
        भारत के प्रधानमंत्री और वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया। सुबह 9 बजे आयोजित हुए कार्यक्रम में सबसे पहले 73 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन की शुरुआत की। 73 कलश से बाबा का जलाभिषेक कर 73 कमल के पुष्प को बाबा को अर्पित किया गया। पूजन के पश्चात 73 किलो के बने एक लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। 100008 बेलपत्र चढ़कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई इस दौरान मंदिर परिसर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडे के साथ मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , रविंद्र जायसवाल, डॉ नीलकंठ तिवारी सहित सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस पूजन के दौरान 101 बटुक  द्वारा स्वस्ति वचन और मंगलाचरण किया गया| शंखनाद और डमरू दल के वादन से पूरा परिसर भक्ति में हो गया था। पूजा के उपरांत पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवार द्वारा सभी ब्राह्मण और मंदिर के अध्यक्ष और ट्रस्टी  पंडित चंद्रमौली उपाध्याय पंडित दीपक मालवीय बृजभूषण ओझा वेंकट रमन सहित सभी ब्राह्मण से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुजारी अर्चक बटुक शास्त्री व वैदिक ब्राह्मण का अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा मंदिर में उपस्थित सभी दर्शनार्थियों को लड्डू का प्रसाद वितरित कराया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रमुख कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा, विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सिंह सहित शहर के भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
      तत्पश्चात पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने अहिल्याबाई घाट पर दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page