Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुरानी रंजिश में युवक को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप

चौरी चौरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की तैयारी

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरी चौरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक शर्मा एवं उनकी टीम ने थाना चौरी चौरा में दर्ज मुकदमा संख्या 0209/2026 से संबंधित अभियुक्त कुनाल जायसवाल को गिरफ्तार किया।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को वादी जब रास्ते से गुजर रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी एवं उसके साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद जान से मारने की नीयत से उसकी पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुनाल जायसवाल पुत्र रंजीत उर्फ छबलु जायसवाल, निवासी मुंडेरा बाजार, थाना चौरी चौरा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

Advertisement

अभियुक्त के विरुद्ध थाना चौरी चौरा में मुकदमा संख्या 0209/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(2), 351(3), 109 एवं 127(2) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page