Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

पारिवारिक बंटवारे के विवाद में किया था जानलेवा हमला, तिवारीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आरोपी मोहम्मद एहसान उर्फ बीनू गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर पुलिस ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई

गोरखपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिवारीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तिवारीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना तिवारीपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 100/2026 से संबंधित आरोपी मोहम्मद एहसान उर्फ बीनू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पारिवारिक बंटवारे के विवाद के दौरान आरोपी ने वादी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना तिवारीपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद एहसान उर्फ बीनू, पुत्र स्वर्गीय परवेज अहमद, निवासी कच्चीबाग, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page