मिर्ज़ापुर
स्वामी शरण दुबे के निधन पर सपा ने दी श्रद्धांजलि
लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित हुई शोकसभा
दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय स्वामी शरण दुबे के निधन पर समाजवादी पार्टी ने लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजवादी विचारधारा के समर्पित नेता थे स्वामी शरण दुबे
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय स्वामी शरण दुबे ने पार्टी में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे व्यवहार कुशल, मिलनसार और विशाल हृदय के व्यक्ति थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना
सभा में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी हुए शामिल
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ‘मुन्ना’ ने किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह पटेल, आशीष यादव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू’, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, सतीश मिश्रा, संतोष गोयल, शैलेश पटेल, अभय यादव, रवि सोनकर, मेवा लाल प्रजापति, रामजी बिंद, आकाश यादव, बलराम यादव, अनीस खान, राजकुमार यादव, रामजी यादव, जहां आरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
