Connect with us

पूर्वांचल

‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया संदीप बंसल का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन पर व्यापारियों द्वारा वृद्धा आश्रम में रविवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

जानकारी के अनुसार, जिले के सदर क्षेत्र के वृद्ध आश्रम आवास में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन के अवसर पर अपने पदाधिकारियों के साथ बुजुर्ग असहाय लोगों में फल और अल्पाहार वितरित किया। जिसमें जिले के व्यापारी बंधु भी शामिल रहे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि, हम लोग हर साल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन पर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मानते आए हैं। उनके मार्गदर्शन पर हम लोगों ने आज बुजुर्ग और असहाय लोगों के बीच में अपने व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर हम लोगों ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं। समय-समय पर बुजुर्ग और असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए जिससे हम पुण्य के भागी बन सके।

इस दौरान वृद्ध आश्रम समिति के अध्यक्ष आकाश यादव, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष गणेश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी, घूरेलाल कनौजिया ,अमिय पांडे,इकबाल , शीला गुप्ता, शीला देवी  महेंद्र गुप्ता ,मंजू जायसवाल ,कंचन शर्मा रीता देवी, रघुवर शर्मा ,आभा चौरसिया आदि कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page