Connect with us

वाराणसी

सीएचसी चौकाघाट में हर गुरुवार को मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा : डॉ. फाल्गुनी गुप्ता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों में सुविधाओं की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी के निर्देशन में गुरुवार से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौकाघाट में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की गई है।

Loading...

शहरी सीएचसी चौकाघाट की अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी गुप्ता ने बताया कि, यहां प्रत्येक गुरुवार को चिकित्सक डॉ. उपमा पाण्डेय के द्वारा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अल्ट्रासाऊंड की सुविधा प्रदान की जा रही है। आज 18 लाभार्थियों का अल्ट्रासाउंड किया गया। पिछले गुरुवार को 10 लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की गई थी। स्वास्थ्य इकाई पर सिविल (मरम्मत) कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page