Connect with us

गाजीपुर

सावन सोमवार को लेकर हाई अलर्ट, ददरी घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सावन मास के अंतिम सोमवार पर गाजीपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गंगा के बढ़ते जलस्तर और कांवड़ियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। घाटों और आवागमन के रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि भीड़ को सुव्यवस्थित किया जा सके। श्रद्धालुओं के स्नान हेतु 100 टोटियों और फव्वारों की सुविधा मुहैया कराई गई है, जिससे गंगा में सीधे उतरने की जरूरत न पड़े और कोई अप्रिय घटना न हो।

Loading...

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी कांवड़िये को गंगा में उतरकर स्नान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से स्नान का अनुभव देने के लिए नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page