Connect with us

वाराणसी

सारनाथ क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: सारनाथ, “मानव जीवन में स्वच्छता की नितांत आवश्यकता है ।स्वच्छता हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। जैसे हम प्रतिदिन अपने शरीर के विभिन्न अंगों की सफाई करते हैं उसी तरह से हमें अपने परिवेश, अपने घर, अपने विद्यालय को भी स्वच्छ रखने के प्रति संकल्पित होना चाहिए । खासतौर से विद्यार्थी जीवन में स्वच्छता की बहुत भूमिका होती है। स्वच्छता टीम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है ,आपस में सद्भाव स्थापित करती है। अतः हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर पूरे मनोयोग के साथ कार्य करना चाहिए।” उक्त बातें स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाबोधि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा।
स्वच्छता पखवाड़ा 1 सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जाना है। आज इस अभियान के पहले दिन कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई। जिसका विषय स्वच्छता का विद्यार्थी जीवन में महत्व विषय रखा गया। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी अंजली मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर आराध्या एवं माधुरी संयुक्त विजेता रही है । कार्यक्रम का संचालन शंभू नाथ मौर्य ने किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page