Connect with us

पूर्वांचल

साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता दिवस के मौके पर थाना साइबर क्राइम मिर्जापुर द्वारा जी.डी. बिनानी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक रामअधार यादव और कॉन्स्टेबल संजीत मौर्य ने साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में बताया गया कि साइबर अपराध क्या है इसके प्रकार और उनसे बचने के तरीके क्या हैं।

प्रमुख साइबर अपराधों जैसे क्यूआर कोड स्कैम, ऑनलाइन लोन स्कैम, अकाउंट फ्रीज स्कैम, डिलीवरी स्कैम, टेलीग्राम स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, बायोमेट्रिक डेटा हैकिंग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्कैम और आईओटी हैकिंग स्कैम के बारे में विस्तार से समझाया गया।

इसके अलावा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरबी/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की जानकारी साझा की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन को अनिवार्य रूप से लागू करने की सलाह दी गई। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध की घटनाओं को रोकना और लोगों को सतर्क बनाना था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page