गोरखपुर
गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
निरीक्षक से लेकर आरक्षी स्तर तक तबादले
गोरखपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर पुलिस विभाग में कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के साथ गोपनीय सहायक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की भी नई तैनाती की गई है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
निरीक्षक स्तर पर बदली जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह को वाचक पेशी श्रेष्ठ से हटाकर डीसीआरबी भेजा गया है। वहीं निरीक्षक जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन/डायल-112 से हटाकर वाचक पेशी श्रेष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गोपनीय शाखा में भी फेरबदल
गोपनीय सहायक विवेक कुमार उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक उत्तरी के गोपनीय कार्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय भेजा गया है। गोपनीय सहायक अंकित श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के गोपनीय कार्यालय में तैनाती दी गई है।
मुख्य आरक्षियों की भी नई तैनाती
मुख्य आरक्षी रियाजुद्दीन सिद्दीकी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय से पुलिस अधीक्षक उत्तरी के गोपनीय कार्यालय भेजा गया है। वहीं मुख्य आरक्षी बाल कृष्ण को पेशी श्रेष्ठ से हटाकर थाना बेलघाट में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आरक्षियों का भी कार्यक्षेत्र बदला
आरक्षी वीर सेन यादव को पुलिस लाइन से हटाकर थाना कैंपियरगंज भेजा गया है। वहीं आरक्षी शंकर तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय से थाना शाहपुर में तैनाती दी गई है। अलग आदेश के तहत मुख्य आरक्षी रवि आनंद को पुलिस अधीक्षक उत्तरी के गोपनीय कार्यालय से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
पुलिस विभाग की ओर से संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को आदेश से अवगत कराते हुए बिना विलंब के उनके नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना किया जाए। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावी माने जाए
