पूर्वांचल
पेट्रोल पंप पर लूट, जांच में जुटी पुलिस
मिर्जापुर जिले के थाना लालगंज क्षेत्र में आज सुबह करीब 4 बजे ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैश लूट लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया।पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों की मोटरसाइकिल के साथ उनके आने-जाने के रूट का भी फुटेज हासिल कर लिया है।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना जिले में काफी समय बाद हुई है।
दिलचस्प बात यह है कि इन्हीं आरोपियों ने कुछ समय पहले थाना औराई क्षेत्र के एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश की थी। फिलहाल घटना स्थल पर स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है।
