Connect with us

वाराणसी

सांस्कृतिक संकुल और बीएसए ऑफिस पर हाउस टैक्स बकाया, नगर निगम ने जड़ा ताला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय पर ताला जड़ दिया। हाउस टैक्स के रूप में 6.73 लाख की बकाया राशि के कारण यह कार्रवाई की गई।

गुरुवार सुबह 10 बजे नगर निगम की टीम, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद और कर निर्धारण अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में BSA ऑफिस पहुंची। अधिकारियों ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

कर्मचारियों ने जताया विरोध, गेट के बाहर बैठकर किया काम

कार्यालय में ताला लगने के बाद कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और गेट के बाहर ही टेबल-कुर्सी लगाकर काम करना शुरू कर दिया। BSA अरविंद पाठक ने बताया कि उन्हें हाउस टैक्स का बिल मिला है और वह रिक्वेस्ट भेजकर जल्द से जल्द कार्यालय खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

सांस्कृतिक संकुल पर भी कार्रवाई

BSA कार्यालय के आधे घंटे के भीतर नगर निगम ने सांस्कृतिक संकुल पर भी ताला लगा दिया। यहां 5.06 लाख का हाउस टैक्स बकाया था, जिसे चुकाने के लिए तीन बार नोटिस भेजा गया था।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने स्पष्ट किया कि वाराणसी नगर निगम अब बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और जल्द ही अन्य डिफॉल्टर्स पर भी कार्रवाई होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page