Connect with us

मिर्ज़ापुर

सर्पदंश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

30 डॉक्टरों को मिला प्रमाण पत्र

मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्पदंश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सीएमओ कार्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में किया गया। इस संबंध में जानकारी डॉ. अरुण ने दी।

Loading...

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश ने उपस्थित सभी डॉक्टरों और टीमों को सर्पदंश के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्पदंश के लक्षणों की पहचान करना और इस स्थिति में पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर त्वरित उपचार प्रदान करना बेहद आवश्यक है जिससे जान बचाई जा सके।

जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सरकार द्वारा निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर 30 डॉक्टरों को प्रशिक्षण में भाग लेने और उनकी सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page