Connect with us

पूर्वांचल

सपा ने जारी की पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा संपक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के साथ हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। हालांकि, शिवपाल यादव को इस सूची में कहीं जगह नहीं मिली है। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री व सपा नेता जया बच्चन और पूर्व सांसद डिंपल यादव का नाम भी शामिल है।

सपा की तरफ से जारी हुई इस लिस्ट में राम गोपाल यादव, रमेश प्रजापति राय, सिद्धार्थ सिंह समेत कुल 30 लोगों के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम भी शामिल है। लेकिन दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी को इसमें जगह नहीं दी गई है। बता दें, दारा सिंह और धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह ही योगी कैबिनेट में मंत्री रहे हैं।

Loading...

लिस्ट में राजपाल कश्यप, राजीव राय, राम आसरे विश्वकर्मा भी स्टार प्रचारकों में शामिल किए गए हैं। किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों की सूची में रामगोविंद चौधरी, रामजीलाल सुमन, रमेश प्रजापति, हरेंद्र मलिक के साथ मुस्लिम चेहरे के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अली खान को भी जगह दी गई है। जावेद अली के अलावा श्यामलाल पाल, सुधीर पंवार, मिठाई लाल भारती, मो. फहद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, राहुल भारती, किरण पाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, विनय पाल, हरिश्चन्द्र प्रजापति के नाम शामिल किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के​ लिए सभी दलों की ओर से ताकत झोंकनी शुरू कर दी गई है। बड़ी चुनावी रैलियों पर तो अभी रोक है, लेकिन इसके साथ ही प्रचारकों की लिस्टें जारी जरूर की जा रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page