Connect with us

वाराणसी

संस्थानों के मांग पत्र की उपलब्धता के सापेक्ष शुल्क प्रतिपूर्ति का औसत रूप से भुगतान किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

      वाराणसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि जनपद में सत्र 2022-23 में कुल 465 विद्यालयों की शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि रूपये 28,66,50,004 /-की मांग गयी। जिसके साक्षेप रूपये 8,99,26,655/-का आवंटन हुआ। सभी संस्थानों के मांग पत्र की उपलब्धता के साक्षेप औसत रूप से भुगतान किया गया। वर्तमान में अवशेष शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि हेतु निदेशालय को मांग पत्र प्रेषित किया गया है। धनराशि प्राप्त होते ही वितरित कर दिया जायेगा।
       उन्होंने बताया कि एक पाल्य शुल्क देकर एवं एक पाल्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्रवेश के सम्बन्ध में विद्यालयों की शिकायत गलत है। ऐसा भी हो सकता है कि एक पाल्य का प्रवेश शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत हो गया हो, किन्तु दूसरे का प्रवेश न हो सका हो। किसी भी विद्यालय का किसी भी प्रकार का कोई शोषण नहीं किया जाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page