Connect with us

वाराणसी

संकल्प अन्नक्षेत्र ने श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग लगाया, किया प्रसाद वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग लगाकर अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। जिसका लाभ सैकड़ों की संख्या में श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में जीवीकोपार्जन के लिए कठिन श्रम करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों ने प्राप्त किया और संस्था के स्वयंसेवकों को साधुवाद दिया।

सूच्य हो कि संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में विगत 18 माह पूर्व सहयोगियों के सहयोग से प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है।

Loading...

प्रसाद वितरण में संध्या जैन, डा.हर्षित जैन, डा.आंचल अग्रवाल जैन व नरेश चंद अग्रवाल (नोएडा) का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, राजीव अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), कुंवर जी जेटली, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), लव जी अग्रवाल, डा.ओपी चौधरी, संजय अग्रवाल ‘‘गिरीराज’’, प्रितेश पाठक, रंजनी यादव, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page