Connect with us

गाजीपुर

दरवाजा खोलने के विवाद में 75 वर्षीय वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला

Published

on

Loading...
Loading...

पुरानी रंजिश में धक्का देने के बाद मारपीट का आरोप, सिर में लगी गंभीर चोट; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में दरवाजा खोलने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में 75 वर्षीय वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित वंशरोपन गोड़ के अनुसार रविवार शाम वह दुकान जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दिलनवाज ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें धक्का दे दिया।

पीड़ित का आरोप है कि धक्का देने का विरोध करने पर दिलनवाज अपने पिता इमामुद्दीन और बड़े भाई जहीरुद्दीन के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया। तीनों ने मिलकर वृद्ध के साथ मारपीट की। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

जमीन पर गिरने के बाद भी धमकी का आरोप

वंशरोपन गोड़ के अनुसार मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर वृद्ध को बचाया।

घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल वृद्ध का उपचार भी कराया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page