Connect with us

गाजीपुर

मलिकपुरा सीएचसी परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में बंधा मिला भैंसा

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार सुबह एक भैंसा संदिग्ध परिस्थितियों में बंधा मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भांवरकोल पुलिस को दी।

इसी दौरान सुखडेहरा गांव निवासी सर्वेश्वर राय उर्फ गुड्डु राय ने पुलिस को अपने भैंसे के चोरी होने की सूचना दी। सीएचसी परिसर में भैंसा बंधे होने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अपने पशु के रूप में की। पहचान के बाद वह भैंसे को अपने साथ ले गए।

Loading...

भांवरकोल थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page