Connect with us

वाराणसी

संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा वितरित खिचड़ी प्रसाद का श्रद्धालुओ में वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी| भीषण गर्मी में लोगों के सेवा एवं सहयोग के लिये अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार की प्रातः चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ़ के सामने श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी वितरण किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया.

Loading...

इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि भीषण गर्मी के इस समय में लोगों को ताप से बचाव के लिए निरंतर जल की जरूरत है, ऐसे में संकल्प अन्नक्षेत्र के द्वारा लोगों के लिए प्रसाद व जल की व्यवस्था की गई.

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, विष्णु जैन, हरीश कुमार अग्रवाल, लव जी अग्रवाल, रवि मोहन अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, मनीष, भईयालाल, रामू आदि का विशेष सहयोग रहा.

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page