गाजीपुर
श्री शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापना 27 जून को
नंदगंज स्थित काली माता मंदिर परिसर में होगा आयोजन
नगर भ्रमण, विधि-विधान से स्थापना और प्रसाद वितरण कार्यक्रम
नंदगंज (गाजीपुर)। श्री शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह 27 जून (शनिवार) को नंदगंज रेलवे स्टेशन परिसर के समीप इशोपुर, मनिकपुरा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे शनिदेव महाराज की मूर्ति का नगर भ्रमण निकाला जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना की जाएगी।
दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी नंदगंज बाजार निवासी पंकज जायसवाल ने देते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूजन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
