Connect with us

गाजीपुर

भीषण गर्मी में पखनपुरा के युवाओं ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

Published

on

Loading...
Loading...

राहगीरों को 500 लीटर ठंडा शरबत पिलाकर दी राहत

मोहर्रम पर कौमी एकता और इंसानियत का संदेश

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मच्छटी चट्टी, पुलिस चौकी के पास पखनपुरा के युवाओं ने मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। मोहर्रम के अवसर पर युवाओं ने राहगीरों और यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई।

यह सेवा कार्य समाजसेवी शेख तनवीर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मच्छटी चट्टी और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के एग्जिट पॉइंट पर आने-जाने वाले लोगों को लगभग 500 लीटर ठंडा शरबत वितरित किया गया।

इस पुनीत कार्य में दिलशाद, सैफ, बाबर, फैसल, गुफरान सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य को अंजाम दिया।

Advertisement

तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच शरबत पीकर सैकड़ों राहगीरों ने राहत महसूस की और युवाओं की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसी पहल भीषण गर्मी में बड़ी राहत देती है।

सेवा कार्य में शामिल युवाओं ने कहा कि मोहर्रम का पर्व त्याग, सब्र, इंसानियत और सेवा का संदेश देता है, और इसी भावना के साथ यह प्रयास किया गया है ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस पहल को सामाजिक एकता, भाईचारे और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page