गाजीपुर
मुख्यालय पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन की बैठक में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर मंथन
गाजीपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के नव नियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष नारायण सिंह के गाजीपुर मुख्यालय पर प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वाराणसी मंडल प्रभारी एवं गाजीपुर जिलाध्यक्ष हाजी डॉ. इश्तियाक अहमद ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में गाजीपुर जनपद की संगठनात्मक टीम के साथ शिव शंकर कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, जनहित से जुड़े कार्यों, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष संतोष नारायण सिंह ने संगठन को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद तक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए मानवाधिकार संरक्षण एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
