Connect with us

मुम्बई

शिंदे सरकार ने 10 हजार से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का किया ऐलान

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले शिंदे सरकार वोटर्स को आकर्षित करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। ‘लाडली बहन योजना’ का बड़ा दांव खेलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे‌ ने अब पिंक ई रिक्शा योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 17 शहरों में पिंक ई-रिक्शा की योजना को धरातल पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं। इस योजना से राज्य की करीब 10 हजार से अधिक महिलाओं को फायदा होगा।

पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत पात्र महिलाओं को 20 फीसदी राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार इस योजना से महिलाओं को शहरों में रोजगार भी मिलेगा और वे आर्थिक तौर पर सशक्त बन सकेंगी। इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का ऐलान किया था। इसमें सरकार ने 20 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया है। इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। सरकार ने इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की है।

क्या है पिंक ऑटो रिक्शा योजना ? कैसे मिलेगा लाभ ?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत राज्य की सभी पात्र महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी जिसके तहत 80 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार लाभार्थी महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। महिला लाभार्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

Advertisement

इस योजना का लाभ 17 शहरों की 10 हजार महिलाओं को मिलेगा। इस योजना के तहत रिक्शा की खरीद पर 20 फीसदी राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। सरकार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह योजना लेकर आई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम महिलाओं के लिए एक और योजना लेकर आए हैं। इस योजना का नाम पिंक रिक्शा है। इस योजना का 20 प्रतिशत भुगतान महिलाओं को करना था। 20 प्रतिशत सरकारी और 70 प्रतिशत बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page