Connect with us

वाराणसी

वीआईपी पार्टी के विधायक प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने को है तैयार

Published

on

Loading...
Loading...

वीआईपी वाराणसी जिला कमेटी द्वारा चुनाव रणनीति पर हुई विशेषज्ञ चर्चा

Loading...

वाराणसी। लंका स्थित शिव गंगा वाटिका में शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी VIP के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद मझवार तथा वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी की अगुवाई में प्रदेश कमेटी, मंडल कमेटी समेत जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों की विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी रणनीति व विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के परचम को लहराने संबंधित विशेष विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) राम भारत निषाद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश नारायण निषाद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूद पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित तथा संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। और संविधान के तहत जो आरक्षण व सम्मान हमारे समाज को मिलना चाहिए। उससे आज भी हमारा समाज वंचित है। क्योंकि हम अशिक्षित है। और हमारे समाज को शिक्षित होने की जरूरत है। वीआईपी पार्टी के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद मझवार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ अध्यक्षों की समीक्षा करना और चुनावी रणनीति तैयार करना। इस बाबत वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी ने कहा कि हमारे समाज को जिन जिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने ठगा है। अब उनसे हिसाब करने का समय आ गया है। लगभग 70 वर्षों में भी किसी पार्टी के नेताओं ने निषाद समाज के विकाश के लिए आज तक कुछ भी नहीं किया। लेकिन अब समय और निषाद समाज का बच्चा-बच्चा बदल चुका है। और अपने हक अधिकार को जान चुका है। इस बार विधानसभा चुनाव में निषाद समाज तय करेगा कि उत्तर प्रदेश में सरकार किसकी बनेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद मझवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित चौधरी, वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद, जिला सचिव अशोक कुमार, जिला महासचिव (महिला मोर्चा) खुशबू श्रीवास्तव, पन्ने लाल, राजकुमार, अनूप कुमार के साथ आदि वीआईपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page