Connect with us

अपराध

वाराणसी एयरपोर्ट में दो व्यक्ति गिरफ्तार, नकली बालों में 45 लाख का सोना छुपा कर ला रहे थे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| जिले के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग द्वारा दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है. जो शारजाह से 45.11 लाख का सोना बालों में छुपा कर ला रहे थे. मामले का खुलासा तब हुआ जब कस्टम विभाग द्वारा स्कैनिंग की जा रही है. सर के नकली बाल ( विग) में छुपा होने पर कई बार स्केनिंग किया गया. जब जा कर सोना का पेस्ट बरामद हुआ.

जानकारी के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से कस्टम विभाग की टीम ने 45.11 लाख रुपये का सोना पकड़ा. दोनों यात्री सोना तस्करी के लिए नया तरीका अपनाए थे लेकिन पकड़े गए. पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है.

Loading...

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से शारजाह से वाराणसी पहुंचे विमान यात्रियों की कस्टम टीम जांच कर रही थी. जांच के दौरान जब आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसुमहरा रियाज नामक व्यक्ति की स्कैनिंग की जा रही थी, उसी समय उसके सिर के ऊपरी हिस्से में सोना छुपाए जाने की जानकारी मिली. उसके सिर पर बाल थे जिसे देखकर कस्टम की टीम को कई बार जांच करना पड़ा. अंत में पता चला कि सिर के बीच में वह नकली बाल (विग) लगाया हुआ है. कस्टम टीम ने जब बिग को उतारा तो उसके नीचे काली पालीथिन में सोने का 646.500 ग्राम पेस्ट मिला. इस नए तरीके को देखकर अधिकारी भी स्तब्ध हो गए. रियाज के पास से बरामद सोने की कीमत 32.97 हजार बताई जा रही है.

वही, बिहार जिले के पश्चिमी चंपारण निवासी रुदल नामक यात्री शारजाह से कार्टन में कुछ सामान लेकर लौट रहा था. एक्सरे के दौरान कार्टन में सोना होने की जानकारी मिली. गहनता से जांच करने पर कार्टन के निचले हिस्से से कस्टम टीम ने 238.200 ग्राम सोना बरामद किया. यात्री कार्टन के निचले हिस्से में सोना रखकर टेप से चिपकाया था. रुदल के पास से बरामद सोने की कीमत 12.14 लाख बताई गई. दोनों यात्रियों के पास से सोना बरामद करने के बाद कस्टम टीम लिखा-पढ़ी करने के साथ पूछताछ कर रही है

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page